Corona_UpdatesJharkhandKoderma

कोडरमा में कोरोना के 121 नये मरीज मिले, 309 स्वस्थ हुए, 2 की मौत

Koderma : जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 121 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, वहीं इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गयी. कोरोना संक्रमित पाये गये लोगों में ट्रू नेट में 101, एन्टी जेन जांच में 16 एवं आरटीपीसीआर में 4 संक्रमित शामिल हैं.

मंगलवार को इलाज के दौरान कोविड अस्पताल में 2 व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है. अच्छी खबर है कि डीसीएचसी से 25, निजी अस्पताल से 3 एवं होम आइसोलेशन में रह रहे 281, कुल 309 मरीज स्वस्थ हो गये हैं.

इसे भी पढ़ेंःरिम्स में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, 605 का चल रहा इलाज

Related Articles

Back to top button