National

कांग्रेस में 120 नेताओं का ताबड़तोड़ इस्तीफा, दिल्ली कांग्रेस ने 280 ब्लॉक प्रमुखों को हटाया

New Delhi: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस में संकट का दौर जारी है. पार्टी के करीब 120 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है.

दिल्ली और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षों और मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक बाबरिया भी इस्तीफा देने वालों में शामिल हैं.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई सचिवों, कई राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है.

इसे भी पढ़ेंःNewsWing की खबर पर हुई जांच, DK पांडेय की पत्नी की जमीन की रजिस्ट्री गलत, रद्द होगी जमाबंदी

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर राहुल गांधी के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी के पदाधिकारियों और सीएम को हार का अहसास नहीं हुआ.

दिल्ली कांग्रेस ने 280 ब्लॉक प्रमुखों को हटाया

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है. इधर दिल्ली कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस भंग कर दी है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 280 ब्लॉक प्रमुखों को हटा दिया है. दिल्ली में यह बड़ा बदलाव दीक्षित द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है.

ताकि राहुल अपनी टीम बना सकें- तन्खा

हालांकि, राहुल गांधी अब भी अपने इस्तीफे पर अड़े हैं. वहीं कांग्रेस के कानून व आरटीआई सेल के चेयरमैन विवेक तन्खा के इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा के दूसरे नेताओं ने भी अपने पदों के इस्तीफे दे दिए.

गुरूवार रात पार्टी के विधि विभाग के प्रमुख विवेक तन्खा ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को अपने पद छोड़ देने चाहिए, ताकि राहुल गांधी अपनी नई टीम बना सकें.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी.

हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था.

इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं. हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें.

इसे भी पढ़ेंःपलामू : यहां सड़कों पर दौड़ती है मौत, पांच माह में 104 सड़क दुर्घटनाएं, 74 की मौत, 92 जख्मी

Related Articles

Back to top button