Main SliderNational

कृषि विधेयक पास: कांग्रेस ने कहा- ये लोकतंत्र के लिए काला दिन, 12 पार्टियां उपसभापति के खिलाफ लाएंगी अविश्वास प्रस्ताव

New Delhi. राज्यसभा में हंगामे के बीच रविवार को कृषि से जुड़े दो विधेयक पास हो गए. हालांकि इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. कृषि विधेयक के खिलाफ 12 राजनीतिक पार्टियां एकजुट हो गई हैं और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है.

 

 

लोकतंत्र का काला दिन

कांग्रेस सांसद अहमद पटेल ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र का काला दिन है. जिस तरह से बिल को पास कराया गया है, वह अलोकतांत्रिक है. 12 राजनीतिक पार्टियां राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगी.

कौन से बिल पास हुए

राज्यसभा में रविवार को केंद्र सरकार ने खेती से जुड़े दो बिल फार्मर्स एंड प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स ( प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन ) बिल और फार्मर्स ( एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन ) एग्रीमेंट ऑन प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विस बिल ध्वनिमत से पास करा लिया. अब राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद ये कानून बन जाएंगे.

 

 

विपक्ष का हंगामा

विधेयक पर चर्चा और वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के वेल में जाकर जमकर नारेबाजी की. तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने उपसभापति हरिवंश का माइक तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने सदन की रूल बुक फाड़ दी.

 

इसे भी पढ़ें-  आतंकी की गिरफ्तारी के बाद बोले राज्यपाल- बंगाल बन गया है बम बनाने वालों का पनाहगाह

 

सदन की कार्यवाही जारी रखने के लिए मार्शलों को बुलाना पड़ा. हालांकि वोटिंग प्रक्रिया में भी जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बीच ही विधेयकों को सरकार ने पास करा लिया.

किसानों की जिंदगी बदल जाएगी

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन के पटल पर विधेयक रखते हुए कहा कि दोनों बिल ऐतिहासिक हैं, इनसे किसानों की जिंदगी बदल जाएगी. किसान देशभर में कहीं भी अपना अनाज बेच सकेंगे. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि बिलों का संबंध न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) से नहीं है.

4 Comments

  1. 310803 541976Wow that was strange. I just wrote an incredibly long comment but following I clicked submit my comment didnt appear. Grrrr effectively Im not writing all that more than once again. Regardless, just wanted to say fantastic weblog! 384091

  2. 379948 900245Exceptional blog here! Also your web web site loads up quickly! What host are you employing? Can I get your affiliate link to your host? I wish my internet site loaded up as swiftly as yours lol 75027

  3. 77527 629647A extremely informationrmative post and lots of really honest and forthright comments produced! This surely got me thinking a whole lot about this problem so cheers a good deal for dropping! 305889

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button