Uncategorized

12 दिसंबर को महा लोक अदालत में ज्‍यादा से ज्‍यादा मामलों का होगा निबटारा

रांची : व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायुक्त सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ए.बी.सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित एक बैठक आयोजन मंगलवार (24 नवंबर,2015) को रांची समाहरणालय में किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में लंबित मामलों के निबटारे के लिए 12 दिसंबर (2015) को होने वाले महालोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को लाने पर चर्चा हुई। इसमें श्रम मद्य एवं निषेध, ऊर्जा एस.ए.आर., नीलाम पत्र, स्वास्थ्य, परिवहन विभागों से संबंधित लंबित मामलों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में रांची के उपायुक्त मनोज कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रजनीकांत पाठक, अपर समाहर्ता गिरिजाशंर प्रसाद (विधि व्यवस्था), के अलावा सभी संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button