
Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हेसाग इलाके में 10 की संख्या में हथियार के साथ हमलावरों ने एक घर पर हमला कर दिया. हमलावर निखिल सिंह और तन्मय सिंह को खोज रहे थे. हमले की जानकारी जगन्नाथपुर थाने की पुलिस को दे दी गई. जानकारी मिलते ही जगरनाथपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है. यह मामला हेसाग इलाके की विशाल नगर रोड नंबर 2 का है.

बताया जाता है कि कल शिवरात्रि को लेकर आपसी विवाद हुई थी. हमलावर एक्सयूवी कार से भारी संख्या में लाठी-डंडे, चाकू और हथियार के साथ निखिल सिंह और तन्मय सिंह के घर पर पहुंचकर हमला बोल दिया था. निखिल सिंह और तन्मय सिंह के चाचा सोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों ने घर के महिलाओं के साथ हाथापाई की है और मारने की धमकी दे रहे थे फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.




