JharkhandPalamu

पलामू : पलामू एक्सप्रेस के लिए अब यात्रियों को मिल सकेगा बिना रिजर्वेशन जनरल टिकट

 

Palamu : बरकाकाना से पटना के बीच जनरल टिकट के बिना यात्रा से वंचित रहने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब पलामू एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे. यानि कि अब यात्रियों को जनरल टिकट के लिए रिजर्वेशन नहीं कराना होगा. ट्रेन आने से पहले टिकट खिड़की से टिकट कटाकर यात्रा कर सकेंगे.  यह सेवा अभी केवल पलामू एक्सप्रेस में शुरू की गयी है. अन्य ट्रेनों में पूर्व की तरह रिजर्वेशन कराना होगा. रेलवे की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

यहां यह बता दें कि सीआईसी सेक्शन पर पलामू एक्सप्रेस पहला ट्रेन है, जिसमें बिना रिजर्वेशन टिकट देने की व्यवस्था की जा रही है.

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर देवेंद्र कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि 26 अक्टूबर से जनरल टिकट देने की व्यवस्था प्रभावी होगी.

बतातें चले कि कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों ट्रेनों का परिचालन स्पेशल ट्रेन करके किया जा रहा है. नतीजा यात्रियों को सफर से पहले जेनरल टिकट के लिए जहां 24 घंटे पहले रिजर्वेशन कराना पड़ता है. यात्रियों को इस व्यवस्था से भारी आर्थिक के साथ शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है. बिना रिजर्वेशन जनरल टिकट देने की व्यवस्था करने से टिकट दर में भी कमी आने संभावना है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि अबत नहीं हो पायी है.

26 अक्टूबर से पलामू एक्सप्रेस में बिना रिजर्वेशन जनरल टिकट दिए जाने पर यात्रियों में हर्ष है. कई यात्रियों ने कहा है कि पलामू एक्सप्रेस की तरह सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी जेनरल टिकट की व्यवस्था प्रभावी की जाए.

 

इसे भी पढ़ें : मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मानगो के छठ घाटों का निरीक्षण

Related Articles

Back to top button