JharkhandJharkhand StoryLead NewsRanchiTop Story

झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष पर आज से राज्यव्यापी रक्तदान अभियान की शुरुआत

रांची: झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज से पूरे राज्य में रक्तदान शिविर अभियान की शुरुआत हो रही है. यह अभियान 12 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा. अभियान की शुरुआत आज प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प से होगी.

राज्यव्यापी रक्तदान अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आम नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की गई है. राज्य सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंदों तक सुरक्षित रक्त पहुँचाना है.

झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह अभियान न केवल उत्सव का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा और जीवनदान के नए संकल्प का भी प्रतीक बनेगा.

Related Articles

Back to top button