
Garhwa: जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही के जंगल मे दो प्रेमी युगलों को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर ऑन स्पॉट सजा दी.
ये जोड़े भरी दोपहरी में जंगल मे भटकते हुए देखे गये.
ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी लगी तो ग्रामीण इकट्ठा होकर दोनों प्रेमी युगलों को पकड़ लिया. फिर क्या था सजा भी ऑन स्पॉट शुरू हो गयी. सबसे पहले दोनों प्रेम जोड़ों के हाथों को गमछा से बांध दिया गया. इसके बाद उनको ग्रामीणों ने उठक-बैठक करायी.
ग्रामीणों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो लड़का डंडई थाना क्षेत्र का निकला और लड़कियां मेराल थाना क्षेत्र की निकलीं. लड़का ने सफाई दी तो एक युवक ने प्रेमी के ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को देकर दोनों लड़कियों को और लड़कों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को नही दी गयी.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इसी जंगल के आस-पास के इलाके में दो नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें एक युवती ने सुसाइड भी कर लिया. इसे लेकर ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण अपने गांव की देखभाल कर रहे हैं ताकि किसी तरह की कोई घटना न घटे.
इसे भी पढ़ें :दुबई में फंसे झारखंड के 17 मजदूर, वतन वापसी की लगायी गुहार




