BiharBihar UpdatesJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड के नक्सलियों को दानापुर से सप्लाई होता था गोला बारूद, एनआईए की रिपोर्ट में खुलासा

Patna: पटना के दानापुर एरिया से झारखंड के नक्सलियों को हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति की जाती थी. इसका खुलासा एनआईए ने अपनी जांच रिपोर्ट में की है. बताया है कि नक्सली गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियार और गोला बारूद पहुंचाया जाता था. एजेंसी की मानें तो परशुराम सिंह भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर अरविंदजी (मृत) से जुड़ा था. वह नक्सल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करता था. परशुराम सिंह दानापुर स्थित गैरेज में हथियार और गोला बारूद रखता था. मामले में एनआईए ने जहानाबाद आर्म्स रिकवरी केस में पांच आरोपितों के ऊपर कुछ दिन पहले ही कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है. इनमें परशुराम सिंह, संजय सिंह, प्रेम राज, राकेश कुमार और मोहम्मद बदरुद्दीन शामिल है. इसी मामले की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है.

इसे भी पढ़ेंःमन की बात में बोले पीएम मोदी- ओमिक्रॉन वैरिएंट से रहना होगा सावधान, कांग्रेस ने साधा निशाना

गौरतलब है कि हार्डकोर नक्सली परशुराम सिंह नक्सलियों को हथियार सप्लाई करता था. इसकी जांच एनआईए ने बीते 22 जून 2021 को टेकओवर किया था, जिसके बाद जांच शुरू की गई है. एनआईए ब्रांच दिल्ली मामले को टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 11/2021 दर्ज किया है. एनआईए ब्रांच दिल्ली ने एनआईए ब्रांच रांची को जांच की जिम्मेवारी दी है. एनआईए ब्रांच रांची के डीएसपी सुबोध शर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच भी शुरू की जा चुकी है.

Related Articles

Back to top button