NEWS

“आओ, चलें शिव की ओर” आध्यात्मिक पुस्तक का विमोचन

अपने आचरण में शिव को समाहित करें : डीके सिन्हा

Ranchi: शिव शिष्य श्री हरिंद्रानंद द्वारा रचित आध्यात्मिक पुस्तक “आओ, चलें शिव की ओर” का विमोचन राजधानी के डिबडीह स्थित “द कार्निवाल हॉल” में किया गया. पुस्तक का विमोचन झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डीके सिन्हा ने किया.

इसे भी पढ़ें: दो महीने बाद जेपीएससी की परीक्षा, स्टूडेंट्स की चिंता- बिना टूलकिट कैसे होगा बेड़ा पार

मौके पर मुख्य अतिथि डीके सिन्हा ने कहा कि अपने आचरण-व्यवहार में शिव को समाहित कर हम आध्यात्मिक शक्तियों से परिपूर्ण हो सकते हैं. आध्यात्मिक शक्तियां हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं. श्री हरिंद्रानंद द्वारा लिखित पुस्तक “आओ, चलें शिव की ओर” जीवन यात्रा पर चल रहे पथिकों के लिए एक पाथेय के रूप में है.

इसे भी पढ़ें: मंत्री जगरनाथ महतो ने गडकरी को सौंपा मांग पत्र, गिरिडीह में सड़कों की दशा सुधारने की मांग

इस अवसर पर आओ,” चलें शिव की ओर” पुस्तक की प्रकाशक अनुनिता ने कहा कि “आओ, चलो शिव की ओर” पुस्तक लेखक श्री हरीन्द्रानंद ने अपनी पुस्तक के प्रकाशन का अधिकार देकर आखर पब्लिकेशन को प्रतिष्ठित किया है, समृद्ध किया है. शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा सिन्हा ने हरिंद्रानंद द्वारा लिखित पुस्तक की प्रशंसा की. शिव शिष्य परिवार के सचिव अभिनव आनंद ने इस मौके पर कहा कि हरीन्द्रानंद साहब द्वारा लिखित “आओ, चलें शिव की ओर” पुस्तक मार्गदर्शन का काम करेगी. मौके पर शिव शिष्य परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह बनेगा सोलर सिटी, ज्रेडा ने ऊर्जा विभाग को भेजा प्रस्ताव

 

Related Articles

Back to top button