
Ranchi: रांची के होटल लीलैक में एनजीओ लीड्स की ओर से स्टेट प्री-बजट कन्सलटेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने शिरकत की. इसके अलावा कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर रमेश शरण, नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड स्टेट बजट ग्रुप के कन्वेनर व लीड्स के निदेशक अवध किशोर सिंह ने लोगों को बजट क्यों जरूरी है अपना सुझाव रखे. इसके अलावा कार्यक्रम में आये अतिथियों ने प्री बजट को लेकर कई सुझाव दिये. कार्यक्रम में राज्य भर से पंचायती राज के चुने हुए प्रतिनिधि, एसएमसी, ग्राम सभा के सदस्य, ग्राम प्रधान, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, एएनएम तथा सफाई कर्मचारियों समेत जिले भर से आये शिक्षकों ने हिस्सा लिया.
बजट में खर्चे का सही तरीके से निर्धारण होः प्रो. रमेश शरण
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर रमेश शरण ने लोगों से सरकार को वैकल्पिक बजट देने की बात कही. ताकि सरकार उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझे. उन्होंने प्रॉसेस ऑफ इंप्लिमेंटेशन पर सरकार को ध्यान देने की बात कही. कहा कि खर्चे का सही तरीके से निर्धारण हो और सरकार इसकी निगरानी भी करे. उन्होंने पर्यावरण जनित समस्याओं को भी बजट में रखने की बात कही. उन्होंने सरकार से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि बजट निर्माण में सिविल सोसाइटी का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो.
इसे भी पढ़ेंः मेघालय विधानसभा के आठ विधायकों का इस्तीफा, मुख्यमंत्री पर लगाया निरंकुश होने का आरोप
बजट में लीकेज रोकने के उपाय हों शामिलः बलराम
सामाजिक कार्यकर्ता बलराम ने कहा कि बजट में सरकार का कमिटमेंट होता है. ऐसे में ये देखना जरूरी हो जाता है कि उन कमिटमेंट्स के अनुसार सरकार का बजट है या नहीं. सरकार अपने बजट के अनुसार खर्च कर पाती है या नहीं. उन्होंने कुपोषण का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के लिए कुपोषण की समस्या जटिल है. सरकार बजट में सुनिश्चित करे की बच्चों को पोषण मिल सके. उन्होंने बजट में लीकेज रोकने के उपायों को भी शामिल करने की बात कही, साथ ही उन्होंने सरकार से राशन में दाल और तेल को जोड़ने की अपील की.
इसे भी पढ़ेंः रांची : हैक हुआ झारखंड सरकार का वेबसाइट, हैकर ने दी एडमिन को सीधी चुनौती
योजना की मजबूती पर दिया जाये ध्यानः रंजना
राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग की सदस्य रंजना जी ने कहा कि सरकार सभी विभाग की कमियों पर ध्यान दे और योजना की मजबूती पर ध्यान दे. इसके अलावा बजट में शिक्षकों की नियुक्ति, आधारभूत संरचना और मानव संसाधन के विकास का उसमें प्रावधान हो. इसके अलावा सरकार बिल के प्रॉपर इंप्लिमेंटेशन पर ध्यान दे. फूड सिक्यूरिटी के तहत खाद्यानों के भंडारण पर ध्यान दे. बजट में लीकेज की समस्या का भी सरकार निदान करे.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : भ्रष्टाचार के आरोप में मुखिया को हुई जेल, अब प्रभारी मुखिया भी मचा रहे हैं लूट
बजट में शामिल किये जायेंगे अच्छे सुझावः सीपी सिंह
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य के प्रत्येक प्रमंडल में घूम-घूमकर खुद सीएम लोगों से प्री-बजट की जानकारी लेते है. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों के अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वो भी जागरुक बनें. कहा कि देश में जोर-शोर से स्वच्छता अभियान चल रहा है इसमें लोग बढ़-चढ़ कर शामिल हों.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




