Uncategorized

राष्ट्रमंडल ट्रायल के दौरान भिड़े पहलवान सुशील और राणा के समर्थक, की जमकर मारपीट

New Delhi : अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये कुश्ती के चयन ट्रायल के दौरान दो बार के ओलंपिक चैम्पियन सुशील कुमार के चिर प्रतिद्वंद्वी प्रवीण राणा को हराने के बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गये. ट्रायल के पहले दिन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद थे. तीन साल बाद राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप स्वर्ण जीतकर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में वापसी करने वाले सुशील ने अपने सारे मुकाबले जीते. मामला तब बिगड़ गया जब सेमीफाइनल में सुशील से हारने के बाद राणा ने दावा किया कि सुशील के समर्थकों ने रिंग में उसके खिलाफ उतरने के लिये उसे और उसके बड़े भाई को मारा.

इसे भी पढ़ें : अद्भुत और अविश्वसनीय रही यह जीत : आनंद

दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर लगाया पीटने का आरोपSushil and Rana's supporters fiercely beaten during the Commonwealth Trial

दूसरी ओर सुशील ने दावा किया कि मुकाबले के दौरान राणा ने उसे मारा. कहा, ‘‘ उसने मुझे पीटा लेकिन कोई बात नहीं. यह मुझे अच्छा खेलने से रोकने की उसकी रणनीति होगी. यह खेल का हिस्सा है. जो कुछ हुआ था, वह गलत था. मैं इसकी निंदा करता हूं. मुकाबला खत्म होने के बाद एक दूसरे के लिये सम्मान था.’’ सुशील ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप फाइनल में राणा को हराया था. राणा ने यह भी आरोप लगाया कि सुशील के समर्थकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा है कि आगामी प्रो कुश्ती लीग में खेलने की भूल ना करे.

इसे भी पढ़ें : न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button