Uncategorized

सफलता का मतलब शोहरत नहीं : ऋतिक

मुंबई : बीते दिनों में अपनी जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव देख चुके अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि उनकी नजर में सफलता का अर्थ अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। ऋतिक (41) ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए सफलता का मतलब शोहरत या पैसा नहीं है। मेरी नजर में सफलता का अर्थ अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए लोगों से मिलने-जुलने की क्षमता, आपका दृढ़ता से यह कहना कि ‘मैं यह कर सकता हूं’, अपने जीवन में विविधता रखने की क्षमता रखना और रोजाना के नीरस सफर में न उलझना ही सफलता है।”

ऋतिक ने कहा, “सफलता का आशय पैसे या प्रसिद्धि से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत से है। ये सब चीजें बढ़िया हैं, लेकिन सफलता व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ रूप में सामने आनी चाहिए।”

ऋतिक की अगली फिल्म आशुतोष गोवरीकर निर्देशित ‘मोहनजोदड़ो’ होगी। 12 अगस्त, 2016 को रिलीज होने वाली इस फिल्म से पूजा हेगड़े अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button