Uncategorized

ढाका में दूसरे ब्लॉगर की हत्या

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी में सोमवार को एक ब्लॉगर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वशीकुर रहमान के रूप में हुई है। बीडीन्यूज 24 के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि वशीकुर को ढाका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वशीकुर पर ताजगांव औद्योगिक इलाके में हमला हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ब्लॉगर की हत्या में मदरसा के दो छात्रों के शामिल होने का संदेह है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से मांस काटने वाले तीन चाकू बरामद किए गए हैं।

ढाका महानगर पुलिस के उपायुक्त मसुदुर रहमान ने कहा कि वशीकुर की उम्र 27 साल थी।

उन्होंने कहा, “वह एक गैर सरकारी संस्था के लिए काम करता था और हमें पता चला है कि वह एक ब्लॉगर था।”

उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी को एक ऐसे ही मामले में ढाका विश्वविद्यालय में ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने ‘मुक्तामोना’ (स्वतंत्र विचारक) नामक एक ब्लॉग के लेखन की शुरुआत की थी। इस हमले में उनकी पत्नी और साथी ब्लॉगर राफीदा अहमद बोन्या गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

पुलिस ने कहा कि अविजीत को मारने की पहले धमकी देने वाले फराबी शफीउर रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन वास्तवकि हत्यारे की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button