News Wing
Washington, 16 September: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए शांति, समृद्धि और संप्रभुता कायम रखने जैसे तीन प्रमुख मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.
ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें वार्षिक सत्र के दौरान सभा को संबोधित करेंगे.
अपने औपचारिक भाषण के अलावा, न्यूयॉर्क दौरे के दौरान ट्रंप विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संयुक्त राष्ट्र में अन्य कई मामलों पर भी बातचीत करेंगे.
मैकमास्टर ने बताया कि राष्ट्रपति वहां एकत्र होने वाले सभी राष्ट्रों के तीन समान लक्ष्यों पर जोर देंगे. पहला, शांति को बढ़ावा देना, दूसरा, समृद्धि को बढ़ावा देना, और तीसरा, जवाबदेही एवं संप्रभुता को कायम रखना.




