Uncategorized

अमेरिकी अभिनेता हैरी डीन स्टेनटेन का निधन

News Wing
Los Angeles, 16 September: हॉलीवुड अभिनेता हैरी डीन स्टेनटेन का लॉस एंजिलिस के सेडार-सिनाई मेडिकल सेंटर में बढ़ती उम्र के चलते निधन हो गया. वह 91 वर्ष के थे.

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

एलियन, द ग्रीन माइल, प्रिटी इन पिंक और द अवेंजर्स जैसी मशहूर फिल्मों में हैरी काम कर चुके हैं. वहीं, हैरी ने कुल मिलाकर करीब 150 टेलीवीजन शो एवं फिल्में की हैं.

फिल्मकार डेविड लिंच ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महान हैरी डी स्टेनटेन हमें छोड़ गए. स्टेनटेन हाल ही में टीवी शो बिग लव में नजर आए थे और जॉनी डेप के साथ एनिमेशन फिल्म रांगो में उन्होंने अपनी आवाज दी थी.

बता दें कि हैरी को संगीत से काफी लगाव था, और उन्होंने द हैरी डीन स्टेनटेन बैंड का गठन भी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button