
Vaishali: महुआ थाना क्षेत्र के बदनपुर मिल्की गांव में एक माह पूर्व हुई मारपीट एवं लूटपाट के मामले के अभियुक्त को पकड़ने गई महुआ पुलिस की टीम पर शनिवार रात कई राउंड फायर करते हुए पारंपारिक हरबे हथियार से हमला कर दिया गया. हमला में महुआ थानाध्यक्ष सहित आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर में जहां भर्ती कराया गया है . वहीं तीन अन्य का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस पहुंच गई. इस मामले में 13 को गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें : गया में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, बच गई जान
जानकारी के अनुसार बदनपुर मिल्की गांव में एक माह पूर्व दो लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ था. दोनों तरफ से मारपीट भी हुई थी. मामला महुआ थाने में दर्ज था. महुआ पुलिस कांड के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार देर रात लगभग एक बजे गांव में पहुंची . इसके बाद पुलिस ने जब अभियुक्त के घर पर छापेमारी की कोशिश की तो एकाएक घर वालों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस को चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद पुलिसवाले जान बचाने के लिए भागने लगे तो उनलोगों ने तलवार, लाठी और भाला से हमला कर दिया. हमला में महुआ थाना अध्यक्ष कृष्णा नन्द झा, अवर निरीक्षक अरुण कुमार , चौकीदार अंकित कुमार सहित आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए . पुलिस पर की गई गोलीबारी एवं हमला की सूचना किसी तरह अन्य पदाधिकारी को दी गई. सूचना मिलते ही सदर थाना, राजापाकड़ थाना सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए .
इसे भी पढ़ें : चोरी के आरोप में सरे बाजार महिलाओं ने दो महिलाओं के काटे बाल, की पिटाई, वीडियो बनाते रहे पुरुष, देखें VIDEO
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने हमला में घायल पुलिसकर्मी को उठाकर अस्पताल भेजा तथा कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है . महुआ अस्पताल में भर्ती तीन पुलिस कर्मियों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं तीन पुलिसकर्मी का इलाज महुआ अस्पताल में चल रहा है . सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की.




