GiridihJharkhand

#Giridih: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की अभद्र तस्वीर लगाने और अपत्तिजनक कमेंट करने पर केस दर्ज

Giridih: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभद्र तस्वीर के साथ गलत कमेंट्स करने के खिलाफ गिरिडीह के बगोदर थाना में केस दर्ज किया गया है.

थाना कांड संख्या 57/20 में आइटी एक्ट के तहत बगोदर के माहुरी गांव निवासी मो बरकत के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपी बरकत को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुट गयी है.

हालांकि यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी बरकत का संबध किसी राजनीतिक दल से है या नहीं. लेकिन आरोपी बरकत के खिलाफ बगोदर निवासी सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोल्डेन जायसवाल ने रविवार की देर शाम थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें – #Athlectics ऑफिशियल के इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड के कोच व ट्रेनर भी ले रहे हिस्सा

ट्विटर पर की थी शिकायत 

वैसे आरोपी बरकत द्वारा सोशल मीडिया में पीएम मोदी के अभद्र तस्वीर के साथ गलत कमेंट्स की शिकायत भाजपा नेता जायसवाल ने झारखंड पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी की थी.

इसके तुंरत बाद हजारीबाग रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज ने गिरिडीह पुलिस को मामले में जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

लिहाजा डीआइजी के निर्देश पर एसपी सुरेन्द्र झा ने बगोदर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने का निर्देश देकर आरोपी बरकत को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया था.

एसपी से निर्देश मिलने के बाद देर शाम बगोदर थाना प्रभारी नवीन सिंह ने केस दर्ज कर मामले की जांच की जिसमें आरोपी द्वारा की गयी हरकत की सूचना सही पायी.

जानकारी के अनुसार थाना को दिये आवेदन में गोल्डेन ने बरकत पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया में पीएम मोदी की अभ्रद तस्वीर लगाते हुए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाज में नफरत फैलाने का प्रयास किया है.

इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat के मुखिया मौलाना साद कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाये गये, क्राइम ब्रांच के सामने हो सकते हैं पेश

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button