BiharCrime News

अवैध संबंध में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Patna : नेउरा थाना इलाके में अवैध संबंध के कारण एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दो दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया. उधर, शव बरामद होने के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर बवाल किया. शव पर जख्म के कई निशान हैं. साथ ही गले पर भी गहरे दाग हैं.

इसे भी पढ़ें : नमाज कक्ष के मसले पर हंगामे को सीएम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं

पुलिस के मुताबिक, नेउरा थाना के राहत गंज निवासी विनोद राय का बेटा राहुल कुमार (22 वर्ष) ऑटो ड्राइवर था. राहुल शनिवार से लापता था. उसके लापता होने की लिखित शिकायत नेउरा थाने में दर्ज कराई गई थी. सोमवार की सुबह लोगों को यह सूचना मिली थी आदिनीपुर मुसहरी के नजदीक सरकारी मध्य विद्यालय के पीछे गड्ढे में एक शव पड़ा है. सूचना के बाद ही राहत गंज गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें : पेरवा जलप्रपात में बही गरिमा का शव मिला, सीएम ने जताया शोक

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुसहरी के लोगों ने ही राहुल कुमार को पीट-पीटकर घायल कर दिया और बाद में गला दबाकर मार डाला. मामले में नेऊरा थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल कुमार का अलीपुर मुसहरी में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध था. राहुल बराबर महिला से मिलने मुसहरी आना-जाना करता रहता था. उन्होंने बताया कि शनिवार को राहुल को आदिलपुर मुसहरी में रोहित की मां के साथ स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसके बाद वहां के लोगों ने पहले लाठी-डंडे से राहुल की जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर मार डाला. घटना से गुस्साए लोगों ने दानापुर मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया और नेऊरा थाना प्रभारी के खिलाफ नारे लगाए. सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अलीपुर मुसहरी के नजदीक भारी संख्या में अवैध शराब बनाने का काम होता है. इसके कारण यहां दारू पीने वाले और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है. दारूबाज यहां से आती-जाती महिलाओं के साथ छेड़खानी और पुरुषों के साथ मारपीट, लूटपाट करते हैं. कई बार लोगों ने इसकी शिकायत नेउरा थाने से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

 

Related Articles

Back to top button