Uncategorized

विकास के लिए नौजवानों को आगे आना होगा : हेमंत सोरेन

लोहरदगा : पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक अलग राज्‍य की लड़ाई जीत ली अब विकास के लिए आगे बढ़ना होगा। इसमें नौजवानों को आगे आना होगा। श्री हेमंत लोहरदगा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

श्री सोरेन ने कहा कि यही सोचकर राज्‍य के विकास के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा अकेले चुनाव लड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार में केंद्रीय वित्‍त मंत्री का बेटा वित्‍त मंत्री बनता है।

उन्‍होंने कहा कि एक कार्यक्रम में भाजपा के मंच से मेरी बेइजती करने की कोशिश की इसलिए हमने भी उन्‍हें अपने राज्‍य में घूमने नहीं देने की चेतावनी दी थी। हमारे स्‍वाभिमान के साथ जो खिलवाड़ करेगा, हम भी ईंट का जवाब पत्‍थर से देंगे।

श्री सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री से पूछिये कि जन धन योजना में किसके खाते में पैसा गया, किसका इंश्‍योरेंस किया गया। दो दिनों बाद वोट है, अपने भविष्‍य के लिए सोच समझकर वोट करें।

उन्‍होंने कहा कि इस बार गलती हुई तो जेएमएम को दोष मत दीजिएगा। भाजपा की सरकार ने हमारा भला नहीं किया।

श्री सोरेन ने कहा कि गुरूजी जैसे लोग बार-बार जन्‍म नहीं लेते। पैसा, दारू, ह‍िड़या के चक्‍कर में वोट नहीं देना। अलग राज्‍य की लड़ाई की शुरूआत जवानों ने की थी, उन्‍हें जीत मिली। तो अब परिवर्तन हम युवाओं को ही लाना होगा। उन्‍होंने कहा कि वोट मजदूरों, किसानों, गरीब गुरबा का होता है। जो बाजारों में बैठे होते हैं उनका नहीं होता। इसलिए सोच समझकर वोट देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button