Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

फेक TRP मामले में रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार

रिपब्लिक टीवी ने कहा पुलिस के पास नहीं थे गिरफ्तारी संबंधी कोई कागजात

Mumbai: मुंबई पुलिस ने फेक TRP मामले में रविवार सुबह रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार किया है. CEO की गिरफ़्तारी के बाद रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस पर गैरकानूनी तरीके से काम करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें :धनबाद में व्यवसायी के घर पर बम से हमला, आग लगने से लाखों की संपत्ति जली

अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को होनी थी सुनवाई

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने गैरकानूनी तरीके अपनाये हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इससे पहले 100 घंटे पूछताछ हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद गिरफ्तारी हो गई. रिपब्लिक का कहना है कि पुलिस जब CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार करने गई थी तो उसके पास कागजात भी नहीं थे.

रिपब्लिक टीवी के मुताबिक, CEO विकास खानचंदानी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल है, उसपर कल सुनवाई होनी है लेकिन उससे पहले मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

 

इससे पहले एडिटर-इन-चीफ अर्णब को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने बार्बरतापूर्वक तरीके से रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया था, अरनब आठ दिन तलोजा जेल में रहे थे, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाद बाहर आये. अर्णब के बाद मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के AVP घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया था. घनश्याम भी तलोजा जेल में बंद थे, 23 बाद जमानत मिली और जेल से बाहर आये. अब मुंबई पुलिस ने CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें :पलामू : पत्नी से था अवैध संबंध, पति की कर दी हत्या,  तीन हत्यारे गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आवाज उठाने की अपील

सीईओ की गिरफ़्तारी के बाद अर्णब गोस्वामी ने लोगों से अपील की है कि मुंबई पुलिस की इस गैरकानूनी कार्यवाही के खिलाफ लोग सोशल मीडिया पर आवाज उठायें.उन्होंने कहा कि जैसे पहले रिपब्लिक की जीत हुई थी वैसे फिर रिपब्लिक की जीत होगी. मालूम हो कि जबसे रिपब्लिक ने पालघर में साधुओं की हत्या और सुशांत मामलें को उठाया है तभी से महाराष्ट्र सरकार और रिपब्लिक टीवी के बीच तनातनी चल रही है.

इसे भी पढ़ें :क्रिकेट खेलने जा रहे बूटी मोड़ के युवक की सड़क हादसे में मौत

Related Articles

Back to top button