Uncategorized

वन भूमि के संरक्षण को प्राथमिकता : बी. सी. निगम

रांची : भारतीय वन सेवा के अधिकारी बी. सी. निगम को राज्‍य में प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) बनाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करने के बाद उन्‍होंने पदभार ग्रहण कर लिया। 1980 बैच के अधिकारी श्री निगम ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि राज्‍य में लगभग 30 प्रतिशत जमीन वन भूमि है। इस भूमि की संरक्षण करना उनकी प्राथमिकता होगी। हालांकि उन्‍होंने कहा कि झारखंड की अधिकांश खनिज संपदा वन भूमि के दायरे में ही है। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इसका बेहतर इस्‍तेमाल कैसे हो। बताते चलें कि पीसीसीएफ पद पर कार्यरत डी. के. श्रीवास्‍तव 31 दिसंबर (2014) को सेवानिवृत हो गये थे। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button