Uncategorized

मप्र : नक्सलियों ने सीआईएसएफ जवान का अपहरण किया

भोपाल : मध्य प्रदेश के मंडला जिले से छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर विशाखापत्तनम लौट रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान ओमकार सिंह (48) का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस अपहृत जवान की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओमकार छुट्टियां मनाकर लगभग पांच दिन पूर्व 27 जनवरी को मंडला जिले के मोहपानी गांव से विशाखापत्तनम लौट रहा था। इसी दौरान उसका 28 जनवरी को इटारसी से विशाखापत्तनम जाते वक्त रेलगाड़ी से अपहरण कर लिया गया। वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था इस बात की जानकारी ओमकार ने अपने एक साथी को फोन पर दी है।

ओमकार की पत्नी फगनी बाई का कहना है कि जिस दिन से उसके पति गए है, उसके बाद से उनका किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पाया है। पूरा परिवार सकते में है कि आखिर वह कहां है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओमकार की तलाशी के लिए सायबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। वहीं सीआईएसएफ और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की पुलिस उसकी तलाशी में जुटी है।

बालाघाट परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक डी. सी. सागर ने रविवार को आईएएनएएस को बताया कि लापता जवान ने अपने साथी को नक्सलियों द्वारा अपहरण किए जाने की जानकारी फोन पर दी थी, मोबाइल की लोकेशन हैदराबाद की मिली है।

बताया गया है कि ओमकार की सीआईएससफ में भर्ती रसोइए के पद पर हुई थी। उसने सात वर्ष हैदराबाद और चार वर्ष केरल में अपनी सेवाएं दी है। इस वक्त वह विशाखापत्तनम में पदस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button