ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : 14 जुलाई को चक्रधरपुर आयेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपाइयों ने की तैयारी बैठक

Chakradharpur : 14 जुलाई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का चक्रधरपुर दौरा है. इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिलीप साव स्मृति भवन बैठक की. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान बंदगांव से लेकर चक्रधरपुर में कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके स्वागत को लेकर विचार – विमर्श किया गया. चक्रधरपुर प्रखंड कमिटी एवं टोकलो प्रखंड कमेटी के द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं दूसरी ओर नगर कमेटी के द्वारा भगत सिंह चौक में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा. जिसके बाद दिलीप साव समिति भवन में बूथ शक्तिकरण के लिए गठित 30 सदस्य कमेटी के साथ प्रदेश अध्यक्ष की बैठक होगी. आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एवं बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई.
बूथ सशक्तिकरण के लिए 30 सदस्य कमेटी का किया गया गठन
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों को सशक्त बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके निमित्त बूथ सशक्तिकरण कमेटी का गठन किया गया है जिसमें कुल 30 सदस्यों को रखा गया है. बैठक में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पुतकर हेम्ब्रम, जवाहरलाल बानरा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, विजय मेलगांडी, संजय पाण्डेय, पवन पाण्डेय, प्रताप कटिहार, ललित गिलुवा, संजय पासवान, राजेश गुप्ता, गौतम रवानी, अर्जित वर्मा के साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी है मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Tips to improve your quality of sleep: यदि आप भी नींद नहीं आने की वजह से करवट बदलकर रात काटने पर मजबूर हैं तो आयुष डॉक्टर रीना आजमी की इस सलाह को जरूर मानें

Related Articles

Back to top button