Crime NewsGiridihJharkhand

छात्रा के साथ रिश्तेदारों ने की छेड़खानी, केस दर्ज होने पर भी घर आकर धमका रहे आरोपी

Giridih: रिश्तेदारों की छेड़खानी का शिकार हुई छात्रा के फर्द बयान पर गिरिडीह की पचंबा थाना पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन डीएसपी का निर्देश नहीं मिलने के कारण आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है.

थाना में केस दर्ज होने की पुष्टि थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की है. लेकिन जब डीएसपी संतोष मिश्रा से इस बारे में जानकारी ली गयी तो उन्होंने आरोपियों से बातचीत कर मामले की जानकारी लेने का आश्वासन दिया, कार्रवाई को कोई बात नहीं की.

बताया जा रहा है कि आरोपी के अब्दुल कादिर, मो तौहिद और शाहिद असांरी पीड़िता की मां की ओर से रिश्ते में आते हैं.

इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व सिविल सर्जन के परिवार के 12 सदस्य कोरोना संक्रमित

ये है मामला

मामला पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह के महत्थाडीह का है. महत्थाडीह गांव निवासी छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसी इलाके समेत कई लोग बीते 13 मार्च को उसके घर घुस गये और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता ने कहा कि घटना के वक्त उसके पिता घर पर नहीं थे. सिर्फ छोटी बहनें थी. मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले. आरोपियों की नीयत जानकर बचाव के लिए उसने पिता को बुलाया. पा आये तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की.

करीब 10 मिनट तक घर में विवाद होने के बाद सारे आरोपी फरार हो गये. पीड़िता के अनुसार, पिटाई से जख्मी होने पर पिता ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान नगर थाना पुलिस ने अस्पताल में उसका फर्द बयान दर्ज किया. इसी फर्द बयान के आधार पर पचंबा थाना में केस दर्ज हुआ.

लेकिन अब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. दूसरी तरफ एक-दो आरोपी हर रोज उसके घर पहुंच कर उसके परिवार को धमकाते हैं.

इसे भी पढ़ें :बिशप वेस्टकॉट नामकुम के 16 टीचर व स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button