News Wing
Patna, 09 November: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज नौ नवंबर को पटना पहुंचेगें. कोविंद यहां सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के बापू सभागार में तीसरे कृषि रोडमैप को लांच करेंगे.
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आ रहे पटना
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद पहली बार बिहार आ रहे हैं और करीब पांच घंटे तक वो यहां रहेंगे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. लांचिंग समारोह में राज्यपाल सतपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.
क्या है प्रोग्राम
राष्ट्रपति सेना के विशेष विमान से सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12 बजे सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के बापू सभागार में कृषि रोडमैप को लांच करेंगे. इसके पहले वो राजभवन के पास राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. कृषि रोडमैप लांच करने के बाद दोपहर एक बजे गांधी मैदान के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर फूल चढ़ायेंगे. उसके बाद राजभवन में दोपहर का भोजन करने के बाद वे शाम सवा चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.




