News Wing
Ranchi, 09 November: झारखंड की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी सभी मदरसों सहित स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया जाएगा. राष्ट्रगान गान तो पूरे राष्ट्र के लिए है इसे सभी को गाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में इस कानून को बनाकर जल्द लागू किया जाएगा.
आठ नवंबर को जमशेदपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कहा कि शिक्षा में जो भी सुधार किए गए हैं उसकी पूरी रिपोर्ट झारखंड की स्थापना दिवस के मौके पर पेश की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बहाली की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं उच्च शिक्षा में इसके लिए जेपीएससी से लेकर विवि स्तर तक पर प्रयास हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्र से राज्य के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी की समस्या नहीं रहेगी. वहीं सभी विवि को अनुबंधित शिक्षकों के भुगतान के लिए राशि भेज दी गई है.




