Uncategorized

रांची : कार्वी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने निगम अधिकारियों संग की बैठक, दस्तावेजों की हुई जांच

रांची. स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की जांच करने रांची पहुंची दो सदस्यीय कार्वी टीम ने गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. रांची नगर निगम सभागार में चली इस बैठक में स्वच्छता से संबंधित विषय पर चर्चा की गयी. साथ ही इस दौरान सर्वेक्षण से जुड़े सभी दस्वावेजों की जांच की गयी. तीन दिवसीय दौर पर आयी कार्वी की स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है. टीम में दो लोग कमालिका और सामंतो शामिल हैं. पहले दिन टीम ने रांची नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के मापदंड के अनुसार तैयार किए गए दस्तावेज की जांच की.

मॉड्युलर टॉयलेट से जुड़े कागजातों की हुई जांच

शुरुआत इनोवेशन फॉर बेस्ट प्रैक्टिसेज विषय से हुयी. जिसमें बताया गया कि निगम ने इस क्षेत्र में इंफोर्समेंट सेल का गठन किया है, जो अपने आप में अनूठा है। इंफोर्समेंट सेल कैसे काम करता है, इसकी भी जानकारी टीम को दी गयी. इसके बाद कार्वी की टीम ने सार्वजनिक शौचालय और मॉड्युलर टॉयलेट से जुड़े कागजात देखे. जिसमें देखा गया कि सभी शौचालयों की गूगल मैपिंग हुई है कि नहीं. इसके बाद टीम ने स्वच्छ होटल व स्कूल रैकिंग और बायो कम्पोस्ट से जुड़े कागजातों की जांच की. सर्वेक्षण टीम को लेकर निगम में गुरुवार को काफी गहमा-गहमी दिखी.

इसे भी पढें : एचइसी को बचाने के लिए रामटहल चौधरी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, साथ आये कई सांसद, निजीकरण के फैसले से श्रमिक संगठन नाराज

10 फरवरी तक टीम रांची में रहेगी

कार्वी की टीम 10 फरवरी तक रांची में रहेगी. इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़े सारे दस्तावेजों की जांच करेगी. इस टीम के जाने के बाद संभवत: 12 फरवरी को फिल्ड विजिट के लिए अलग से टीम आयेगी. जो सब्जी बाजार, बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, कचरा डंपिंग यार्ड, कचरा ट्रांसफर स्टेशन, प्रधानमंत्री आवास, डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव की जांच करेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button