
New Delhi: पैरामिलिट्री फोर्सेज एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं. पिछले 24 घंटे में सभी अर्धसैनिक बलों में 407 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं. इनमें CRPF में पिछले 24 घंटे में 46 कोरोना के केस सामने आए हैं तो वहीं BSF में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 288 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. CISF में पिछले 24 घंटे में 65 जवान कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, तो SSB में कोरोना के सिर्फ 6 केस में सामने आए हैं. ITBP और NSG में भी पिछले 24 घंटे में एक-एक जवान कोरोना संक्रमित हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक इस समय अर्ध सैनिक बलों में कुल 1540 एक्टिव कोरोना केस हैं.
कोरोना मामले:CM केजरीवाल आज करेंगे समीक्षा बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज दोपहर 12 बजे समीक्षा बैठक बुलाई. बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव शामिल होंगे. बता दें कि रविवार को दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया था. 10,774 नए मामले सामने आए थे.
इसे भी पढ़ेंगे: पूर्व सीएम बाबूलाल के बेटे की हत्या का आरोपी हार्डकोर नक्सली कुल्हा यादव गिरफ्तार




