JharkhandRanchi

सरला बिरला विवि व झारखंड तकनीकि विवि के बीच हुआ एमओयू

Ranchi: शोध कार्यों को लेकर सरला-बिरला विवि एवं झारखण्ड तकनीकि विवि के बीच एक एमओयू हुआ. एमओयू पर दोनों विवि के कुलसचिव ने हस्ताक्षर किये. इस मौके पर सरला विवि के कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने कहा की विवि लगातार नये-नये संस्थाओं से एमओयू कर रहा है, ताकि सरला-बिरला विवि अपने विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दे पाये. ऐसे समझौतों से छात्र, शिक्षक एवं शोधार्थियों को आने-वाले समय में काफी लाभ मिलेगा.

विवि के कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने कहा कि गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए ऐसे समझौतों की काफी आवश्यकता है और सरला-बिरला विवि लगातार राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ रहा है. ताकि, भविष्य में इस नये विवि की एक अपनी पहचान बन सके. झारखण्ड तकनीकि विवि के साथ हुए समझौते पर विवि के प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है. इस मौके पर दोनों विवि के कुलपति डॉ. गोपाल पाठक, डॉ पीके मिश्रा के साथ कुलसचिव डॉ. विजय कुमार सिंह व डॉ कुणाल कुमार उपस्थित थे.

शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग मिलेगा

दोनों विवि के एमओयू से शोध, रिसर्च प्रोजेक्ट, छात्र एवं शिक्षकों के शोध एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग मिलेगा. इस अवसर पर दोनों विवि के कुलपतियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दोनों विवि के छात्र-शिक्षक एवं शोधार्थीयों को शिक्षण, शोध, सेमिनार आदि क्रियाकलापों में सहयोग मिलेगा, जिससे भविष्य में दोनों संस्थाओं को लाभ मिल पायेगा.

Related Articles

Back to top button