NEWSWING
Ranchi, 03 October : डोरंडा थाना क्षेत्र में सरेआम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार कर घाायल कर दिया. वहीं उसके पास से जेवर सहित नगद भा छीन लिए. डिबडीह पुल के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर हमला कर दिया. पीड़ित युवक का नाम वैभव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 9:50 बजे बाइक सवार अपराधियों ने वैभव के साथ लूटपाट किया. उन्होंने वैभव पर पर चाकू से कई वार किये. जिससे युवक कट गया और वह घायल हो गया. अपराधियों ने वैभव का शर्ट भी फाड़ दिया. साथ ही सोने की चेन, अंगूठी, 12 हजार रुपए और स्कूटी की चाभी छीन ली.




