मो. असगर खान
Ranchi, 03 October : शहर के पार्किंग स्थल भी जीएसटी से अछूते नहीं रहे. रांची वासियों को अब अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए पहले अब अपनी जेब ज़्यादा ढीली करनी पड़ सकती है. शहर की पार्किंग कंपनियों को टैक्स 14 के बजाय 18 प्रतिशत देना पड़ रहा है. ऐसे में पार्किंग कंपनियां पार्किंग के रेट इजाफा करने की सोच रही है.
पार्किंग से निगम को मिलता है सालाना तीन करोड़ का राजस्व
रांची नगर निगम शहर के 16 पार्किंग स्थलों से लगभग तीन करोड़ रुपये का हर वर्ष राजस्व वसूलता है. इसपर 56 लाख रुपए का टैक्स बनता है. जीएसटी से पहले पार्किंग कंपनी निगम को 14 प्रतिशत सर्विस टैक्स देती थीं. देश में जीएसटी लागू होने के बाद से सभी पार्किंग कंपनियों के मालिक अप्रैल महीने से 18 प्रतिशत टैक्स दे रहें हैं.
जीएसटी के बाद हर महीने 40 हजार रुपए अधिक देने पड़ रहे हैं
मेन रोड पार्किंग का ठेका लेनी वाली कंपनी नॉस्टिक सॉल्युशन के संचालक अजय कुमार ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद हम हर महीने नगर निगम को 11.80 लाख रुपए दे रहे हैं, पहले हमें 11.40 लाख रुपए देने पड़ते थे. ऐसे में कंपनी की ओर से नगर निगम को पत्र लिखा गया है कि वह कुछ रास्ता निकाले. जीएसटी लागू होने के बाद हर महीने हमें 40 हजार रुपए अधिक देने पड़ रहे हैं. ऐसे में पार्किंग शुल्क नहीं बढ़ाया गया तो हमे काफी घाटा उठाना पड़ेगा. वर्तमान में शहरवासियों को घंटे के हिसाब से जोन वाइज पार्किंग शुल्क देना पड़ता है, जो 30 से 60 रुपए के बीच है. जीएसटी लागू होने के बाद इसमें पांच से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.
ये हैं निगम के पार्किंग स्थल
1. बिरसा बस स्टैंड खड़गदा, कांटाटोली
2. आई टी आई बस स्टैंड, इटकी रोड रांची
3. चांदनी चौक, काके रोड के बस पड़ाव
4. रामगढ़ टेकर स्टैंड, रांची
5. वाहन पड़ाव, सेवा सदन
6. वाहन पड़ाव , पहाड़ीटोला के पास
7. कार पार्किंग यूनिवर्सिटी के पास
8. पैंटालून मॉल, hb रोड, डांगरा टोली पार्किंग
9. सिधु कान्हू के पास पार्किंग
10. अरगोड़ा ऑटो पड़ाव
11. हरीहोम टावर वाहन पड़ाव
12. काके रोड Reilance मार्ट वाहन पड़ाव
13. रातू रोड न्यू मार्केट टेम्पो स्टैंड
14. संत जेवियर टेम्पो स्टैंड
15. रंगरेज गली वाहन पड़ाव
16. महात्मा गांधी पथ पार्किंग




