
Ranchi:झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा. सोमवार को 24 घंटे में तीन जिलों से चार संक्रमित मिले हैं. रांची से दो, जामताड़ा व साहिबगंज से एक-एक संक्रमित मिला है. सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 41796 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 348198 हो गई है. इनमें 342986 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. सोमवार को राज्य में पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है.
इसे भी पढ़ेंःबोकारो स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में हादसा, तीन मजदूरों की मौत तीन घायल
इधर, राज्य मंगलवार की सुबह राज्य में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 79 है. इनमें रांची में 45 व जामताड़ा में दस सक्रिय मरीज है. इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच से कम है. दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सिमडेगा में एक सक्रिय मरीज नहीं है.




