Uncategorized

भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश के खिलाफ जन संसद की तैयारी में जुटा माले

|| भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून मे छेड़छाड के विरोध में 16 मार्च को दिल्‍ली में जन संसद ||

गुमला : भाकपा (माले) की जिला इकाई आगामी 16 मार्च को भाकपा (माले) की दिल्ली में आयोजित जन संसद की तैयारी में जुट गया है। इसकी जानकारी देते हुये जिला सचिव विजय सिंह ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले जन संसद आन्दोलन में गुमला जिले के गांव-गांव में सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। इसके लिये प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।

उन्‍होंने कहा कि घाघरा में जीवन भगत, व बसंत कुमार, विशुनपुर में सुरेश भगत व सीता राम बड़ाईक, गुमला में लालसाय भगत व मुस्तकीम अंसारी, सिसई में आदित्य सिंह, भरनो मे मनी उरांव, पालकोट बसिया और कामडरा में गजेन्द्र सिंह व विरजानंद उरांव, चैनपुर में प्रकाश उरांव डुमरी व जारी में राजेश भगत व मनोज बाखला, व रायडीह में प्रकाश उरांव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रेल बजट के संबध में विजय सिंह ने कहा कि बजट में गुमला को रेलमार्ग से जोड़ने की घोषणा नहीं होने से क्षेत्र के सांसद व विधायकों की मंशा उजागार हो चुकी है। इस आश्‍वासन को चुनावी मुद्दा बना कर जनता को धोखा दिया गया है। काला धन की वापसी की घोषणा भी वोट बटोरने की खातिर की गई थी। रेल बजट में नयापन कुछ नहीं दिखा।

उन्‍होंने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र व आदिवासी बहुल क्षेत्र गुमला के वाशिन्दों का सपना था कि इस बार गुमला में रेल मार्ग की घोषणा होगी पर ऐसा नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button