Uncategorized

प्रधानमंत्री सड़क योजना : कार्य एजेन्‍सी पर कार्रवाई चाहती है भाजपा

गुमला : गुमला जिले में करीब दो करोड़ की एकमुश्‍त टेन्डर लेकर पी.एम.जी.एस.वाई सड़क की खस्ता हाल व योजना राशि की लूट मचाने वाली कार्य एजेन्सी एन.पी.सी.सी. पर कार्रवाई के लिए गुमला जिला भाजपा कमिटी ने जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक परिसदन में आयोजित की।

बाद में प्रेस कांफ्रेंस में श्री मिश्रा ने बताया कि जिले में करीब एक सौ से अधिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का क्रियान्‍वयन हो रहा है जो काफी धीमी गति से चल रहा है। कार्य एजेन्सी एन.पी.सी.सी. ने काम का जिम्‍मा दलालों को दे दिया है जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्‍ता है और राशि की लूट मचायी जा रही है।

श्री मिश्रा ने बताया कि जिले में कार्य एजेन्सी का एक भी कार्यालय या फिर अभियंता नजर नहीं आता है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने को लेकर भाजपा जिला कमिटी राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री को पत्र सौपेंगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष दामोदर कसेरा सत्यनारायण पटेल, किसान मोर्चा के सुरेश सिंह, विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी अरविन्द मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button