Uncategorized

भाजपा ने हिमाचल चुनाव में जीत का विश्वास जताया

News Wing
New Delhi, 09 November : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान समाप्त होने के बीच भाजपा ने आज विश्वास व्यक्त किया है कि उसे बहुमत प्राप्त होगा . भाजपा ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस इकाई अंक में सिमट जायेगी.

यह भी पढ़ें : हिमाचल चुनाव: सभी 68 सीटों पर कांग्रेस- भाजपा के बीच कड़ी टक्कर के आसार

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाला पांच वर्षो का भ्रष्ट शासन समाप्त होने जा रहा है . हमें 60 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी और कांग्रेस इकाई अंक में सिमट जायेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य से गायब हो जायेगी. उल्लेखनीय है कि निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के 35 सदस्य हैं जबकि भाजपा के 28 सदस्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button