Uncategorized

एमिटी यूनिवर्सिटी ने इंटरनेट पर एक्सपर्ट टॉक शो का आयोजन किया

Ranchi : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के बैनर तले इंटरनेट पर एक्सपर्ट टॉक शो का आयोजन किया गया.  टॉक शो का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इंटरनेट की जानकारी से रूबरू कराना था.  टॉक शो की शुरुआत उपकुलपति डॉक्टर रमन कुमार झा,  उपसचिव डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी और एक्सपर्ट टॉक शो के आयोजक पल्लव बनर्जी की मौजूदगी में राष्ट्रगान से हुई. टॉक शो के मुख्य अतिथि कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद आमिर खुसरू अख्तर और उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर विजय सिंह थे.     

इंटरनेट भविष्य का वैश्विक टाउन स्क्वायर 

इंटरनेट पर चर्चा करते हुए छात्रों को बताया गया कि इंटरनेट भविष्य का वैश्विक टाउन स्क्वायर बनता जा रहा है. उन्होंने छात्रों को इंटरनेट के फायदे और नुकसान की जानकारी दी और कहा कि इंटरनेट एक सरल और ज्ञानवर्धक माध्यम है,  जिसका उपयोग व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन,  स्कूलों-कॉलेजों के पारंपरिक कार्यक्रम और निजी जीवन के क्षेत्र में हो रहा है. टॉक शो को लेकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों में बड़ी  उत्सुकता थी.  कार्यक्रम के अंत में उपकुलपति ने कहा कि इस आधुनिक युग में इंटरनेट के माध्यम से ही हम दुनिया के हर एक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं. यह एक प्रकार की जरूरत बन चुकी है.  उन्होंने छात्रों की लगन देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button