
Ranchi: रिखिया आश्रम-बिहार बोर्डर दर्दमारा पथ कुल लंबाई 12.49 किमी का मजबूतीकरण,राइडिंग क्वालिटी में सुधार किया जायेगा. इसक लिए 5.66 करोड़ की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. यह देवघर जिला का महत्वपूर्ण पथ है जो देवघर को बिहार राज्य से जोड़ती है. यह रोड रिखिया आश्रम से प्रारंभ होकर बिहार बोर्डर के नजदीक दर्दमारा को जोड़ता है.
बता दें कि इस रोड के द्वारा श्रावणमास में दर्शनार्थियों द्वारा देवघर जाने के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है,यह सुगम रास्ता भी है. ऐसे में कार्यहित में पथ निर्माण विभाग ने इसे तत्काल बनाने का निर्णय लिया है. जल्द ही टेंडर इत्यादि करके काम शुरू किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसके अलावा देवघर जिला के गड़गड़िया एमडीआर-224 पर सहारा एनएच-114ए पथ कुल लंबाई 10.53 किमी का मजबूतीकरण कार्य करने की मंजूरी दी है. इस सड़क को 5.74 करोड़ में बनाया जायेगा. मुख्यमँत्री से भी इस रोड को बनाने की स्वीकृति दी गयी है. एनएच के चीफ इंजीनियर को हर माह रोड प्रगति की समीक्षा करने को कहा है.




