JharkhandLead NewsNEWSRanchi

कृषि विभाग में करप्शन और भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देने को 27 अप्रैल को कृषि निदेशालय का घेराव करेंगे किसान

Ranchi: झारखंड किसान महासभा ने कृषि निदेशालय घेरने की योजना बनाई है. इसके लिए पिछले कई दिनों से महासभा के स्तर से अलग अलग क्षेत्रों में किसानों से संपर्क साधे जा रहे हैं. राजू कुमार महतो (अध्यक्ष, झारखंड किसान महासभा) ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे सभी 27 अप्रैल को रांची में जुटें. निदेशालय घेराव के जरिये अपना आक्रोश जाहिर करें.

 

कहा है कि कृषि विभाग में व्याप्त करप्शन और भ्रष्ट आचरण में डूबे अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाना जरुरी है. अगर अब समय रहते आवाज बुलंद नहीं की गई तो आनेवाली पीढ़ियों के सामने और मुश्किल स्थिति सामने आने वाली है. किसानों का भविष्य अंधकारमय होने का खतरा बना रहेगा. राजू महतो के मुताबिक निदेशालय घेराव चुनावी रैली नहीं है. अपने अपने खर्चे पर ही हक और अधिकार के लिए सब रांची में आवाज उठाएंगे. अब किसानों को मंथन करना ही होगा. सिर्फ किस्मत और प्राकृतिक आपदाओं को दोष देने से रास्ता नहीं निकलने वाला. किसान हित के नाम पर सरकारी स्तर से किए जा रहे प्रयासों और उनमें गड़बड़ियों को 50 फीसदी भी अगर ठीक कर दिया जाए तो कृषि कार्यों में लगे लोगों की आमदनी खुद बढ़ जाएगी. इस विषय को प्रमुखता से समझना होगा. वर्ना हालात जस के तस बने रहेंगे. ऐसे में अपने हक, अधिकार के लिए जमीन पर उतरकर काम करना अब जरूरी है.

Related Articles

Back to top button