Uncategorized

बोकारोः नाबालिग कार चालक ने तीन को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

News Wing
Bokaro 22 October : बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग और गांधी चौक के बीच मुख्य सड़क पर नाबालिग कार चालक ऋतिक कुमार ने मोटरसाईकिल सवार और साईकिल सवार को रौंद डाला. जिसमें साइकिल सवार रमेंद्र कपरदार (45)  की मौत हो गई. जबकि मोटरसाइकिल सवार कृष्णा सिंह और टिंकू गंभीर रुप से जख्मी हो गये. दोनों का इलाज बोकारो जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है.

तेज रफ्तार में थी कार

चीरा चास निवासी नाबालिग चालक निशान टेरानो (जेएच 10 ए क्यू- 8972) कार  से काफी तेज रफ्तार से सेक्टर 4 की ओर जा रहा था. उसी बीच बिजली सब स्टेशन की मोड़ के पास से बोकारो स्टील प्लांट में काम करने वाला ठेका मजदूर रमेंद्र कपरदार अपनी साइकल से भतुआ स्थित घर को लौट रहा था. वहीं कृष्णा सिंह और टिंकू अपने मोटरसाइकिल  संख्या (जेएच10 ए जेड-7562) में सवार होकर रजरप्पा से पूजा कर कतरास लौट रहे थे. इसी बीच पीछे से कार चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही ठेका मजदूर रविंद्र कपरदार की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की सूचना पाते ही मृतक रामेंद्र के बीजीएच पहुँचे. जिसके बाद सभी को रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मोटसाईकिल सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. साथ ही कार चालक की मां भी बेटे का हाल जानने बीजीएच पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button