Uncategorized

पाकुड़ः 12 साल के बच्चे की गला काटकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत का माहौल

News Wing Pakur, 22 October:  पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. एक 12 साल के बच्चे की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गयी है. बच्चे का सिर कटा शव पुलिस पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मारडीहा जंगल से बरामद किया है. मृतक की पहचान अजय किस्कु के रूप में की गयी है. वह विशनपुर गांव का रहने वाला था. घटना स्थल पर मृतक का सिर और धड़ अलग पड़ा हुआ था. मामले की जानकारी मिलते ही थानेदार नंद कुमार सिंह और मुख्यालय डीएसपी नवनीत हेंब्रम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश

घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. जिस जगह पर बच्चे की लाश मिली है वह उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे की हत्या वहीं की गयी है या फिर लाश को वहां लाकर फेंका गया है. डीएसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button