
Ranchi: शनिवार को NSS एवं पटेल बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए कॉलेज-सभागार में विद्यार्थियों के बीच भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. संगोष्ठी एवं इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य था योग दिवस के महत्व एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालना. छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण के माध्यम से बताया कि योग का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है. योग के माध्यम से शरीर स्वस्थ्य रहता है. साथ में मन को भी शांति मिलती है.
कोविड-19 महामारी के समय में योग रामबाण की तरह साबित हुआ. अतः हमें अपने जीवन में योग को शामिल करना चाहिए. निरोग रहने से आर्थिक बचत भी होती है. इस तरह मानव जीवन में योग का महत्त्वपूर्ण स्थान है.
इसे भी पढ़ें:सर्वजन पेंशन योजना: शिविर आयोजित कर लाभुकों को दें पेंशन का लाभ – माधवी मिश्रा
प्रतियोगिता के आयोजन के उपरान्त भाषण प्रतियोगिता में परवीना टोपनो, प्रतिमा कुमारी एवं सीखा आनंद ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.
जबकि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश तौरव प्रसाद महतो, सोफिया निज एवं ज्योति कुमारी आए.
इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ० अनुराधा कुमारी के अलावा NSS के संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी शिक्षको, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं 220-22 तथा 2021-23 के विद्यार्थियों की सहभागितापूर्ण उपस्थिति रही.




