
Jamtara : मिहिजाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा लदी मारूति वैन (जेएच10आर-7286) जब्त की है. वैन पश्चिम बंगाल से मिहिजाम के रास्ते से जा रही थी. वैन में बड़े-छोटे कुल 13 बोरा और तीन कार्टन में गुटखा, पान मसाला रखा हुआ था.
पुलिस ने इस वैन में सवार दो युवकों मिलन रक्षित और मनबोध सेन को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गुटखा, पान मसाला की डिलीवरी देने जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव जा रहे थे. पुलिस ने इस संबंध में मिहिजाम थाना कांड संख्या 88/20 दर्ज किया है.
बता दें कि कुछ माह पूर्व भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा, पान मसाला जब्त किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से गुटखा, पान मसाला का अवैध व्यापार करनेवालों में हड़कंप मचा हुआ है. अक्सर व्यापारियों द्वारा सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर इन पदार्थों की खरीद-बिक्री जामताड़ा जिला में जोरों से की जाती है. जिले की सैकड़ों दुकानों में प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : सात हजार रिश्वत ले रहे थे पुलिस इंस्पेक्टर, एसीबी ने धर दबोचा, मुकदमे में मदद के लिए ले रहे थे घूस




