Deoghar

देवघर : डीआरएम ने किया मधुपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Deoghar : गुरुवार को आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम सुमित सरकार ने मधुपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मधुपुर रेल स्टेशन परिसर में लगे टाइल्स व निकास द्वार पर किए गए रंग को उखड़ते देख अधिकारियों को फटकार लगाई. साथ ही डीआरएम ने रेल अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक निर्देश भी दिया.

मधुपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे फुटओवर ब्रिज व लिफ्ट का काम इस साल दिसंबर माह तक पूरा करने का निर्देश   दिया गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई कार्य हो रहे हैं. जिसके तहत फुटओवर ब्रिज बन रहा है. वहीं तीन नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट का निर्माण कार्य चल रहा है.

दोनों कामों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. संवेदक को हर हाल में इस वर्ष के अंत तक काम पूरा करने को कहा गया है, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके. लोगों की मांग के मद्देनजर मधुपुर-गिरिडीह के बीच चलने वाली सवारी ट्रेन का फेरा जल्द बढ़ाया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त और उपविकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक की

Related Articles

Back to top button