BusinessTODAY'S NW TOP NEWS

भारतीयों के स्विस बैंक खातों में पड़े कालेधन से आज उठेगा पर्दा

New Delhi : भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी रविवार से भारत के कर-विभाग के पास होगी. भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान के समझौते के प्रभावी होने के साथ भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है.]

सीबीडीटी ने इस कदम को बताया अहम

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कालेधन से लड़ाई के खिलाफ इस कदम को काफी अहम करार दिया है. बोर्ड ने कहा है कि सितंबर से ‘स्विस बैंक से जुड़ी गोपनीयता’ का दौर समाप्त हो जाएगा. सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है.

सीबीडीटी ने कहा है कि सूचना आदान प्रदान की यह व्यवस्था शुरू होने के ठीक पहले भारत आये स्विट्जरलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने 29-30 अगस्त के बीच राजस्व सचिव ए बी पांडेय, बोर्ड के चेयरमैन पी सी मोदी और बोर्ड के सदस्य (विधायी) अखिलेश रंजन के साथ बैठक की.

स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय वित्त मामलों के राज्य सचिवालय में कर विभाग में उप प्रमुख निकोलस मारियो ने स्विस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की.

2018 में बंद किये खातों की भी मिल जाएगी जानकारी 

वित्तीय खातों की जानकारी के स्वतः आदान-प्रदान (एईओआइ) की शुरुआत सितंबर से हो रही है.
सीबीडीटी ने बयान में कहा है कि भारत को स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों के 2018 में बंद किए खातों की भी जानकारी मिल जाएगी.

गौरतलब है कि कालेधन को लेकर भारत सरकार ने सख्ती अपनायी थी जिसके बाद कई भारतीय लोगों ने स्विस बैंकों में अपने खाते बंद कर दिये थे. उन्होंने बैंक में मौजूत पैसे को कहीं और ट्रांसफर कर दिया था.

Related Articles

Back to top button