
Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाला दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. खूंटी जिले के रेवा पंचायत में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. खूंटी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.
ग्रामसभा ने मामले को छुपाने की कोशिश
बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी जब गांव की ग्रामसभा को मिली तो ग्रामसभा ने मामले पर पर्दा डालने की साजिश शुरू कर दी. ग्राम सभा ने आरोपी पक्ष को दो लाख रुपये देने का फरमान जारी किया, लेकिन जब तक ग्रामसभा के आदेशों का पालन होता खूंटी पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी. खूंटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहनेवाले सुनील टूटी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामले को छुपाने के लिए ग्रामसभा ने इसे रफा-दफा करने का फरमान सुनाया. इसके तहत ग्राम सभा ने निर्णय किया कि आरोपी दो लाख रुपये पीड़ित के परिजनों के देकर चुप रहे, लेकिन इसकी जानकारी खूंटी पुलिस को लग गयी.




