News Wing
Las Vegas, 22 October: डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष टॉम पेरेज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबले के लिए पार्टी की एकता अहम है. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए उन्हें देश के ‘अस्तित्व के लिए खतरा’ बताया.
कांग्रेस देश के इतिहास की सबसे अधिक प्रतिक्रियावादी कांग्रेस
फरवरी में अपने निर्वाचन के बाद पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पेरेज ने कहा, ‘‘हमारे मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिका के इतिहास के सबसे खतरनाक राष्ट्रपति हैं और कांग्रेस देश के इतिहास की सबसे अधिक प्रतिक्रियावादी कांग्रेस है.’’ बराक ओबामा मंत्रिमंडल में शामिल रहे पेरेज ने ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ की आलोचना की. उन्होंने आगाह किया कि पार्टी की प्राथमिकताओं और नेतृत्व को लेकर आंतरिक संघर्ष से पार्टी अधिक चुनाव जीतकर वाशिंगटन में रिपब्लिकन के वर्चस्व को तोड़ने के लक्ष्य से भटक जाएगी.





807535 506258Normally I do not learn post on blogs, nonetheless I would like to say that this write-up really pressured me to take a look at and do so! Your writing style has been surprised me. Thank you, quite fantastic post. 483169