Uncategorized

पलामू: बालू के अवैध उत्खनन के खिलाफ भूख हड़ताल

NEWSWING

Daltonganj, 02 November : पलामू जिले के हुसैनाबाद में बालू के अवैध उत्खनन के विरोध में गुरुवार को झाविमो के केन्द्रीय कमिटी के सदस्य हरिनंदन गिरि ने एकदिवसीय भूख हड़ताल की. श्री गिरि ने स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल की. झाविमो नेता श्री गिरि ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की मिलीभगत से हुसैनाबाद अंचल के घोड़बंधा गांव में सोन नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर राज्य के बाहर भेजा जा रहा है.

प्रशासन की सांठगांठ से बालू का उठाव जारी

श्री गिरि ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद पूरे देश में 15 जून से 10 अक्टूबर तक बालू का उत्खनन बंद रहा. किन्तु हुसैनाबाद में प्रशासन की सांठगांठ से बालू का उठाव लगातार जारी रहा. पुराने स्टॉक के नाम पर करोड़ों रुपये का बालू दूसरे राज्यों में भेजा गया.

लीज कराये गये खाता-प्लॉट से नहीं हो रहा उठाव

झाविमो नेता का कहना है कि बड़ेपुर के नाम पर लीज कराकर अवैध रूप से दूसरे गांव घोड़बंधा से बालू का उत्खनन किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है. जिस खाता-प्लॉट में लीज कराया गया है, वहां से बालू का उठाव नहीं किया जा रहा है. श्री गिरि ने कहा कि सांकेतिक भूख हड़ताल के बाद अवैध बालू उठाव के विरुद्ध जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button