News Wing
Ho Chi Minh City, 02 November : भारत की एमसी मेरीकाम पहले दौर का मुकाबला आसानी से जीतने के बाद एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने स्थानीय मुक्केबाज दियेम थि त्रिन्ह कीयू को लाइट फ्लायवेट (48 किलो) में बंटे हुए फैसले पर हराया.
अपने पसंदीदा भारवर्ग में वापसी
इस वर्ग में चार बार की स्वर्ण पदक विजेता मेरीकाम ने अपने पसंदीदा भारवर्ग में वापसी की है .वह इससे पहले 51 किलो वर्ग में खेल रही थी जिसे 2012 में ओलंपिक भारवर्ग बनाया गया. मेरीकाम ने धीमी शुरूआत की लेकिन दूसरे राउंड में रफ्तार पकड़ी. उसने कीयू को कोई भी सीधा पंच लगाने का मौका नहीं दिया.
अब मेरीकाम का सामना चीनी ताइवै की मेंग चियेह पिंग से होगा जिसने थाईलैंड की पानप्रदाब प्लोदसाइ को हराया. इस टूर्नामेंट में 20 देशों के 107 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं .




