News Wing Jamtara, 02 November: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड में रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में शराब बेचने वाले कर्मियों को 25,000 रूपया और शिक्षा बांटने वाले पारा शिक्षकों को महज 8000 रूपये दिए जाते हैं और राज्य सरकार कहती है कि विकास हो रहा है. जहां शिक्षा के दीप जलाने वाले पारा शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं, वहीं राज्य सरकार शराब बेचने में मस्त है. संघर्ष यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड पहुंचे थे.
गैर झारखंडी मुख्यमंत्री से कभी नहीं हो सकता झारखंड का विकास
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गैर झारखंडी मुख्यमंत्री कभी झारखंड का विकास नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रघुवर सरकार को कठपुतली की तरह नचा रही है, ताकि यहां पर अडानी, अंबानी टाटा जैसे व्यापारियों के लिए गरीब की जमीन हड़प सके. उन्होंने कहा कि तरक्की हो रही है पर झारखंड का नहीं बल्कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की उसके बेटे की तरक्की से वे खुश हैं. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि झारखंड की बेटों को भी तरक्की उसी तरह हो.
शौचालय निर्माण में लाभुकों से लिया जा रहा 3000 रुपया
मरांडी ने कहा कि झारखंड में घूसखोरी को वर्तमान समय में काफी बढ़ावा मिल रहा है. प्रधानमंत्री शौचालय निर्माण में लाभुकों से 3000 रूपया घूस लिया जा रहा है. रघुवर सरकार यहां के युवाओं को नौकरी के नाम पर गुमराह कर रही है, ताकि बाहरी युवक यहां पर आकर असानी से नौकरी पा सकें. शिक्षक की नियुक्ति हो या दोरेगा की बहाली यहां पर सभी मामले में सूबे की सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगने का कार्य किया है.
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुनील हॉसदा ने किया. मौके पर पार्टी के महासचिव प्रदीप यादव, पार्टी प्रवक्ता अशोक वर्मा, केन्द्रीय महासचिव मिस्त्री सोरेन, सलीम खान, केन्द्रीय उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा, मन्नान अंसारी समेत कई नेता मौजूद थे.




